रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
मुजफ्फरपुर। पारु प्रखंड के चांदकेवारी स्थित रामलीला गाछी में द एडमिशन केयर सेंटर मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पारु बीडीओ उपस्थित थे। उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के माध्यम से चार लाख रुपए देती है। अब कोई पैसे की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे। इसके लिए समाज को जागरूक होना होगा।
वहीं, द एडमिशन केयर सेन्टर के डायरेक्टर तबरेज खान ने उपस्थित सभी शिक्षकों, बच्चों एवं अभिभावकों को सबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने सभी को अच्छी शिक्षा के लिए स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जीएनएम, एएनएम, बीएसी नर्सिंग, एमबीए, बीकम, आई टी आई आदि डिप्लोमा कोर्स इत्यादि करने की सुविधा दी है। संस्थान तकनीकी एवं रोजगार परक शिक्षा विभिन्न विश्वविद्यालयों से उपलब्ध कराती है। इसके अलावा वैसे बच्चे जिनके पास कही से कोई पैसे का उपाय नहीं है उन बच्चों को भी बिना फीस के पढाई जा सकती है जिसका सभी खर्च संस्थान उठाएगी।
कैरियर मोटिवेशन व स्किल कोर्स को लेकर शिक्षकों एवं छात्रों के बीच दसवीं पास होने के बाद किस तरह के कोर्स बच्चों को कराया जा सकता है या बारहवीं पास के बाद आगे की पढ़ाई के लिए तीन रास्ते दिखाई देती हैं -पहला साइंस, कॉमर्स और आर्ट। आज कल बच्चों की सोच से विपरीत अभिभावकों की सोच है। बेटा को प्राईवेट स्कूल में पढते हैं और लडकियों को सरकारी स्कूल में। यह कैसा न्याय अभिभावक कर रहे है। समारोह को डा बलराम साहू, केदार प्रसाद, पूर्व प्रधानाध्यापक शंकर राय ने अपने जीवन में संघर्ष के साथ अच्छा कैरियर कैसे बनाया जा सकता है ? इन बिंदुओं पर विचार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में द एजुकेशन केयर सेन्टर के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान एक सौ शिक्षकों, विधार्थी, एवं अभिभावकों को एक एक घड़ी देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में संजय भगत, पवन कुमार राम, शैलेश राम, उपेन्द्र पटेल, सुरेन्द्र कुमार, ज्ञान चंद कुमार, हेमंत कुमार जय राम साह, दिनेश पटेल, पप्पू कुमार पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय, संतोष कुमार , अरुण राय, संजय कुमार, चन्द्रिका राम, किशोर संजय, लाल बाबू राय, सुरेन्द्र राय, चंदन दास, विनय कुमार दास, के अलावा अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। मंच संचालन काला कोर्ट हाईस्कूल के शिक्षक रंजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम का संयोजन शिक्षक रंजीत पासवान एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता फूलदेव पटेल ने किया।



0 टिप्पणियाँ